फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता को पहले पति के साथ भेजा

विवाहिता को पहले पति के साथ भेजा

Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को पहले पति के साथ भेजा
विवाहिता को पहले पति के साथ भेजा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव निवासी युवती की शादी करीब दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी सोनू पुत्र बंसत के साथ हुई थी। पति के साथ विवाद के चलते 14 माह से वह अपने मायके में रह रही थी। जहां पर प्रेम प्रसंग के चलते विवाहिता 13 मार्च को गांव के ही एक युवक के साथ शादी करके घर से फरार हो गई थी। बुधवार को विवाहिता अपने दूसरे पति को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। परिजनों ने दोनों को समझाया। मगर विवाहिता अपने दूसरे पति के साथ ही जाने पर जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने उनके पास शादी करने का कोई ठोस सबूत ना होने पर विवाहिता को पहले पति के साथ भेज दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उनके पास शादी करने का कोई ठोस सबूत नहीं था, इसलिए सुरक्षा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। दोनों पक्षों की सहमति से ही पहले पति के साथ विवाहिता को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed