{"_id":"5b16dd6d4f1c1b9e6e8b6707","slug":"131528225133-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनरगर। वहलना के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। मंसूरपुर के गांव लच्छेडा निवासी कवित कुमार ने हादसे की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। बताया कि उसका भाई सुमित अपने साथी संतोष के साथ बाइक से शहर आ रहा था। वहलना के पास वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। सुमित की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि संतोष की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, शहर कोतवाली पर यमुनानगर के गुलजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह ट्रक चालक है। रोहाना के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था, तभी पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मिमलाना रोड क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी बेटी पड़ोस के मकान सिलाई मशीन लेने के लिए गई थी। मोहल्ले के ही सुहेल ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर उसके तीन दांत तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और उसकी बेटी, पत्नी एवं पुत्रवधू पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया।