{"_id":"5ac27f424f1c1bd7618b5261","slug":"131522696002-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के सामने छात्रों के गुटों में लाठी-डंडे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज के सामने छात्रों के गुटों में लाठी-डंडे चले
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। छात्रों के दो गुटों में लाठी-डंडे चलने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के पहुंची तो छात्र भाग निकले।
डीएवी डिग्री कालेज के सामने सोमवार सुबह छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद छात्रों के बीच लाठी-डंडे चल पड़े। इस दौरान किसी ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस दे दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही छात्र वहां से फरार हो गए। पुलिस ने छात्रों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन छात्रों का कहीं पता नहीं चल सका। दुकानदारों ने बताया कि कालेज के पास और सामने आए दिन छात्रों के बीच मारपीट की घटना होती रहती है। पुलिस को स्कूल के पास सुबह के समय गश्त लगानी चाहिए। जिससे मारपीट की घटनाओं को रोका जा सके। किसी दिन बड़ी घटना भी घटित हो सकती है।