{"_id":"5abd26804f1c1bc5618b45e8","slug":"131522345600-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में युवक का शव मिला
चरथावल। कुटेसरा नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे कुटेसरा पुल के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव नहर में उतराते हुए देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही कस्बा प्रभारी विनोद तेवतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद भीड़ से शव के बारे में शनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि शव काफी दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था। उसके शरीर पर कोई पहचान का निशान नहीं मिला।
आर्थिक आधार पर त्यागी समाज को मिले आरक्षण
चरथावल। कस्बे में त्यागी आरक्षण समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू और मुसलमान त्यागियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमल त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति दयनीय है। संविधान में सबको समान अधिकार की बात कही गई है। इस मौके पर बिजेंद्र त्यागी, जितेंद्र, सदाकत त्यागी, अवनीश त्यागी, नय्यूम सभासद मौजूद रहे।