फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महाराज व ग्रामीणों को लूटने वाले बदमाश को पकड़ा

महाराज व ग्रामीणों को लूटने वाले बदमाश को पकड़ा

Wed, 28 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
महाराज व ग्रामीणों को लूटने वाले बदमाश को पकड़ा
पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा
विज्ञापन

खतौली। मंदिर में महाराज और दो ग्रामीणों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल व चाकू बरामद किया है।

इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने लूट का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि गांव तुलसीपुर में 31 जनवरी की रात को तीन नकाबपोश बदमाशों ने शिव मंदिर में दिल्ली के अगरोला लोनी निवासी महाराज संध्यानाथ, गांव निवासी पिंटू व भोलानाथ को बंधक बनाकर तमंचों से आतंकित करते हुए 300 रुपये की नगदी व दो मोबाइल लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने महाराज को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह मीरापुर रोड पर घेराबंदी करके गांव खेड़ीकुरैश तिराहे के पास से एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम मेरठ के थाना बहसूमा के रामराज निवासी मोमीन पुत्र उमरदीन बताया है। फरार बदमाशों के नाम रामराज निवासी टिन्ने उर्फ बावला पुत्र अशोक, अशोक बताए हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से महाराज से लूटा गया मोबाइल व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर ने बताया फरार बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed