{"_id":"5a8487fe4f1c1bd04b8b5887","slug":"131518635006-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफियाओं में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफियाओं में मारपीट
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। गंग नहर पटरी पर पड़े रेत को भरने को लेकर दो खनन माफिया में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
घटना बुधवार रात्र करीब साढे़ आठ बजे की है। थाना क्षेत्र के ग्राम सेठपुरा निवासी कुछ खनन माफिया गंग नहर किनारे पड़े रेत को ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर उत्तराखंड के ग्राम नारसन के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और रेत को अपना बताकर ट्राली में भरने का विरोध किया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि कुछ लोग रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर मौके से फरार हो गए, जिनका पुलिस ने पीछा करने का प्रयास किया मगर वह हाथ नहीं आए। जिस पर पुलिस हिरासत में लिए गए बाबी निवासी ग्राम सेठपुरा व विकास निवासी ग्राम नारसन को थाने ले आयी। जिन्हें छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग थाने पर जमा हो गए, मगर पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली थाने लाने की बात कहकर उन्हें छोड़ने से इंकार कर दिया।