{"_id":"5a2599654f1c1b9e678bfa4d","slug":"131512413541-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के विरोध में कालोनी के लोगों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भर्ती के विरोध में कालोनी के लोगों का हंगामा
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती के विरोध में कॉलोनी के लोगों का हंगामा
मुजफ्फरनगर।
जाट कॉलोनी के लोगों ने सेना भर्ती के लिए आए युवकों के कालोनी में प्रवेश करने का विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने मौके जाकर कालोनीवासियों को समझाबुझा कर शांत किया। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की भर्ती चल रही है। सेना में भर्ती होने वाले युवकों को रात में ही स्टेडियम में अंदर बुलाया जाता है। नतीजतन भर्ती होने आए युवक स्टेडियम के आसपास की कालोनियों में डेरा डाले रहते हैं। रविवार को यहां भर्ती होने सहारनपुर जिले के युवक आए थे, जो कि रात में इन कालोनियों में डेरा डाले रहे, जिसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। कॉलोनीवासियों का कहना था कि सेना भर्ती में आए युवक यहां खड़े होकर शोर मचाते है। मकानों के बाहर खड़े होकर अभद्र व्यवहार भी करते हैं। इसी को लेकर रविवार रात मोहल्ले के लोगों और भर्ती में आए युवकों के बीच झड़प हो गई, जिसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां जमा हुए युवकों को वहां से हटवा कर मामला शांत किया। स्टेडियम के आसपास की कालोनी में अब भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।