फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुकदमे से आजिज युवक ने जहर खाया, हालात गंभीर

मुकदमे से आजिज युवक ने जहर खाया, हालात गंभीर

Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे से आजिज युवक ने जहर खाया, हालात गंभीर
जानसठ।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने विद्युत निगम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।

कांशीराम आवास कॉलोनी के 13 बकाएदारों को विद्युत बिल जमा करने की कई बार चेतावनी देने के बाद विद्युत निगम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो दिन पूर्व एसआई कर्मवीर सिंह कांशीराम कॉलोनी में मुकदमे के आरोपियों के घर का नक्शा बनाने के लिए गए थे। इसी दौरान बकाएदारों को मुकदमा दर्ज होने का पता चला था। मुकदमा दर्ज होने की सूचना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की देर रात कॉलोनी निवासी लच्छी शिव ने इससे परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार ने बताया कि किसी भी बकायेदार को परेशान नहीं किया गया है। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि जांच अधिकारी कॉलोनी में जांच करने और नक्शा बनाने के लिए गए थे। किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed