फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डोल काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो घायल

डोल काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो घायल

Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
डोल काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो घायल
डोल काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो घायल
विज्ञापन

देवबंद। फलौदा रहमतपुर गांव में खेत की डोल काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

फलौदा रहमतपुर गांव निवासी मेहर सिंह और राजबीर में पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को खेत की डोल काटने को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें राजबीर और मेहर सिंह घायल हो गए। दो पक्षों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष के राजबीर का आरोप है कि मेहर सिंह ने रंजिश के चलते उन पर हमला किया। इसमें वह घायल हो गया जबकि मेहर सिंह का आरोप था कि राजबीर ने उसके खेत की डोल को इधर से उधर कर दिया। उसने इसका विरोध किया तो उससे अभद्रता के साथ मारपीट की गई। इस मामले में कोतवाल का कहना है कि खेत की डोल को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed