फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शेरपुर से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

शेरपुर से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Mar 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शेरपुर से किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। गांव शेरपुर से किशोरी का अपहरण कर लिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि वह 25 मार्च को बेटे को डॉक्टर के यहां दवा लिवाने गया था। घर पर उसकी 16 साल की बेटी अकेली थी। पीड़ित के अनुसार, बेटे को दवा दिलाकर जब वह घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लगा। आरोप है कि उसे पता चला कि गांव का ही अंकित त्यागी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिसकर्मियों से बदसलूकी पर युवक दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी फैजान पुत्र यामीन के घर शुक्रवार सुबह कुछ पुलिसकर्मी एक मामले में पूछताछ के लिए गए थे। आरोप है कि फैजान ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर दी। जिस पर उसे पकड़ लिया गया। उधर, बाइक की साइड लगने को लेकर हंगामा कर रहे मोहल्ला खादरवाला निवासी नौशाद को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed