{"_id":"5c743daabdec2273983661d1","slug":"121551121834-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के बैंक खाते से हजारों की नकदी की ट्रांसफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के बैंक खाते से हजारों की नकदी की ट्रांसफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के साथ जालसाजी की
मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बुआड़ा कलां निवासी धर्मेंद्र ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कुुछ दिन पूर्व शहर आया था। यहां वह कोर्ट रोड स्थित बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया, जहां एक शातिर ने सफाई से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोप है कि एटीएम कार्ड के जरिये शातिर ने धर्मेंद्र के बैंक खाते से हजारों की नकदी अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली, जिसकी पहचान बिजनौर जनपद के नजीबाबाद निवासी अनीस पुत्र नैनूदीन के रूप में हुई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ढाई किलो डोडा के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की खालापार चौकी पुलिस ने सोमवार को रहमतनगर में चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पकड़ा। एसआई विनय शर्मा के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से ढाई किलो डोडा बरामद किया गया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जनकपुरी निवासी सदाकत को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे भी जेल भेज दिया गया है।