{"_id":"5c685b40bdec22739c3fec57","slug":"121550342976-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से शहर की जनता हलकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाम से शहर की जनता हलकान
विज्ञापन
जाम से जिंदगी बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक पर पुलिया बनने से झांसी की रानी की तरफ जाने वाला रास्ता बंद है। इस कारण शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। अंसारी रोड पर भी दिन में यही हालत रही।
शहर में जल निगम के द्वारा सीवरेज का कार्य चल रहा है। इसके चलते कई सड़के इस समय बंद है। कई जगह खुदाई होने के कारण आवागमन बाधित है। इसके चलते शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। शनिवार को शिवचौक के आस-पास भयंकर जाम रहा। झांसी की रानी का रास्ता बंद होने के कारण लोगों को एक ही मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। शिवचौक पर लोगों को जाम में लंबा इंतजार करना पड़ा। शिवचौक पर जहां जाम की समस्या बनी रही, वहीं अंसारी रोड की हालत भी यहीं रही। अंसारी रोड पर जाम के कारण जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। झांसी की रानी का रास्ता एक या दो दिन में प्रारंभ हो सकता है। रास्ता खुलने तक जाम की समस्या बनी रहने की संभावना है। जाम के चलते लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी आई। बच्चों को स्कूल आने- जाने में परेशानी हुई।