फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेल में रची गई प्रधान की हत्या करने की साजिश

जेल में रची गई प्रधान की हत्या करने की साजिश

Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
जेल में रची गई प्रधान की हत्या करने की साजिश
मुजफ्फरनगर। गांव दधेड़ू के वर्तमान प्रधान आसिफ की हत्या कराने की सुनियोजित साजिश जेल में रची गई थी। प्रधान आसिफ पहले से ही विक्की त्यागी पक्ष का माना जाता रहा है, जिसकी उस्मान पक्ष से नहीं बनती। वहीं, शाहनजर ने आसिफ के सामने प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें महज एक वोट से उसको मात मिली थी। तभी से इन दोनों के बीच भी रंजिश शुरू हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, जेल में रहते हुए ही शाहनजर ने अपने भाई शाहनवाज के साथ मिलकर प्रधान आसिफ की हत्या की साजिश रची, जिसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के शूटर्स को दो लाख रुपये की सुपारी दी गई। उधर, गांव दधेडू़ के प्रधान आसिफ की हत्या की साजिश में शामिल शाहनजर का भाई शाहनवाज करीब एक साल से मोहल्ला खालापार में एक युवक के मकान में किराए पर रह रहा था। सूत्रों के अनुसार, उक्त युवक भी शॉर्प शूटर माना जाता है, जो मोहल्ला लद्दावाला में एक महिला की हत्या में शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed