युवती को लापता करने पर पांच नामजद
रतनपुरी। ग्राम मंडावली बांगर से युवती लापता हो गई। पीड़ित पिता ने गांव की ही एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया। रतनपुरी क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर निवासी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चार जनवरी को वह मजदूरी के लिए घर से बाहर गया था। तभी उसका पड़ोसी छोटू पुत्र विजय, विजय पुत्र मुखत्यारा, सरेसो पत्नी विजय, अर्जुन पुत्र विजय निवासीगण मंडावली बांगर और विजय का बहनोई देशपाल पुत्र फेरु निवासी गांव धनैना, थानाभवन, जिला शामली उसकी 24 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री 15 हजार रुपये की नगदी सहित जेवर भी अपने साथ ले गई है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।