{"_id":"5c194b41bdec2256b1109422","slug":"121545161537-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार न मिली तो नवविवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में कार न मिली तो नवविवाहिता से किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दहेज में कार नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता ने जेठ पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह विगत चार नवंबर को शाहपुर के ही मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी में कार नहीं मिलने को लेकर ससुराल पक्ष ने शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न करने लगे। 14 दिसंबर को पति की गैर मौजूदगी में जेठ नवविवाहिता के कमरे में घुस गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। अगले दिन शौहर के घर लौटने पर नवविवाहिता ने उसे घटना की जानकारी दी, जिस पर पति के साथ ही ससुराल पक्ष ने भी कार नहीं मिलने तक ऐसे ही होने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने फोन कर मायके पक्ष को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद परिजनों ने ससुराल पहुंचकर नवविवाहिता को बंधनमुक्त कराया। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।