फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विक्की त्यागी के बेटे समेत तीन के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

विक्की त्यागी के बेटे समेत तीन के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विक्की त्यागी के बेटे समेत तीन के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
विक्की त्यागी के बेटे समेत तीन के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी के बेटे समेत तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। युवकों पर कच्ची सड़क क्षेत्र में कई झगड़े करने और क्षेत्र में दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी पश्चिमी यूपी का कुख्यात था, जिसकी 16 फरवरी 2015 में गांव बहावड़ी निवासी सागर मलिक ने कोर्ट में पेशी के दौरान गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी भी कई साल से जेल की सलाखों के पीछे हैं। विक्की त्यागी का छोटा बेटा रक्षित त्यागी परिजनों के साथ इंद्रा कॉलोनी स्थित पुराने मकान में ही रहता है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को रक्षित त्यागी के साथ ही उसके साथियों इंद्रा कॉलोनी निवासी रितिक त्यागी और पटेलनगर निवासी आयुष त्यागी के खिलाफ 107/16 (निरोधात्मक कार्रवाई) की है। पुलिस के अनुसार, उक्त गैंगस्टर विक्की त्यागी के बेटे समेत तीनों युवक कच्ची सड़क क्षेत्र में पिछले कुछ समय में ही कई झगड़े कर चुके हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, इनके डर से कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ तहरीर भी नहीं दे पा रहा है, जिसके चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी जरूरी है। हाल ही में विक्की त्यागी के बेटे ने एक साइकिल सवार के साथ ही स्कूटर सवार व्यक्ति को भी अपनी कार में मामूली साइड लगने के बाद बुरी तरह से पीटा था। इसमें पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त करते हुए सीज कर दिया था। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed