फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भूम्मा से लापता युवक की तलाश में कांबिंग

भूम्मा से लापता युवक की तलाश में कांबिंग

Sun, 14 Oct 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
भूम्मा से लापता युवक की तलाश में कांबिंग
मीरापुर। गांव भूम्मा से पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक की तलाश में रविवार को पुलिस ने सीओ जानसठ के नेेेतृत्व में घंटों तक जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भूम्मा निवासी रियासत (32) पुत्र मंगता पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने इस संबंध में थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। तभी से पुलिस रियासत की तलाश कर रही है, लेकिन उसका अब तक सुराग नहीं लगा। शनिवार को नवागंतुक सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी ने चार्ज लेने के बाद रात में ही थाने पहुंचकर एसओ मनोज चौधरी व पीड़ित परिजनों से युवक की गुमशुदगी के बारे में जानकारी ली। सीओ को युवक के भाई हसरत ने बताया कि रियासत विगत दस अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था, जिसका अब तक कोई पता नहीं है। इस पर सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने मीरापुर व ककरौली पुलिस को साथ लेकर ग्रामीणों के साथ घंटों जंगल में कांबिंग अभियान चलाकर युवक की तलाश की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। सीओ ने बताया कि मामले में पांच लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


जर्जर लाइन का तार टूटने से कुत्ते और सांप मरे
मीरापुर। कस्बे में योगमाया मंदिर के निकट रविवार सुबह जर्जर लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, टूटे तारों की चपेट में आने से दो कुत्ते और एक सांप मर गए। लोगों की सूचना पर विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर टूटे तारों को ठीक कराया। लोगों ने जर्जर लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed