{"_id":"6b03413708f1de2cdf061961","slug":"police-investigating-the-allegations-deoria-news-c-208-1-deo1049-197252-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला की मौत के मामले में लगे आरोपों की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला की मौत के मामले में लगे आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
Mon, 23 Nov 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव में महिला की मौत के मामले में अधिवक्ता पर लगे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। परिजन ने गांव की एक महिला अधिवक्ता पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उसे मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, रविवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। परिजन के शिकायती पत्र की जांच की जा रही है।
कोरवां गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी इंद्रावती (50) की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह परिजन ने गांव की एक अधिवक्ता पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। उनका कहना था कि अधिवक्ता के उत्पीड़न के कारण इंद्रावती की मौत हुई है। परिजन ने अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि महिला की मौत के संबंध में जांच की जा रही है। सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी के चलते महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है।