{"_id":"5ba7da8b867a557ec86ba95d","slug":"121537727115-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितौड़ा में चाकू चले, गोली चलाई, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चितौड़ा में चाकू चले, गोली चलाई, एक घायल
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष
जानसठ। गांव चितौड़ा में मामूली बात को लेकर दो स्थानों पर एक पक्षों में जमकर चाकू चले तथा दूसरे पक्षों में गोलियां चलीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। हमले में घायल ग्रामीण को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने इन अलग अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव चितौड़ा में शनिवार की शाम गांव निवासी दिलशाद पुत्र इस्तेकार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई जफर गांव के ही पड़ोसी शाहनजर के घर पर सामान लेने के लिए गया था। सामान लेते समय किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस पर शाहनजर के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और गांव में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर गांव के ही सलमान पुत्र अली हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के छह लोगों ने मामूली बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। सलमान ने गांव के ही हैदर पुत्र यासीन सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।