फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मामा के यहां आई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मामा के यहां आई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मामा के यहां आई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

भोपा। मां के साथ ननिहाल में आई किशोरी के साथ छेड़छाड़ के साथ ही अधेड़ द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र निवासी महिला अपनी बारह साल की बेटी के साथ रक्षा बंधन पर थाना क्षेत्र के गांव अपने मायके आयी थी। सोमवार को वह गांव से बाहर खेत में गई थी, तो उसे गांव का रहने वाला सोहनवीर नामक अधेड़ व्यक्ति मिला। किशोरी को अकेला देख उसने उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की रोने की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे तो वह फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी ओर, जौली चौकी क्षेत्र के गांव की घटना है। रविवार की शाम नाबालिग लड़की दुकान से सामान खरीदने के लिए जा रही थी तो उसे सचिन नामक युवक ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए रास्ते में रोक लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी द्वारा उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने से मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्हें देख आरोपी लड़की को कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। एसएचओ बीपी सिंह यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं से संबंधित आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed