फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी बदमाश पकड़ने को दी दबिश

दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी बदमाश पकड़ने को दी दबिश

Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी बदमाश पकड़ने को दी दबिश
हत्यारोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। हत्यारोपी ने अपने साथी दिल्ली के बदमाश की हत्या करके शव को गंगनहर में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस ने दो माह पूर्व सलावा की झाल से शव बरामद कर लिया था।

दिल्ली के सविता बिहार थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के मुताबिक खतौली निवासी बदमाश ने अपने साथी धर्मेंद्र की हत्या करके शव को गंगनहर में फेंक दिया था। मृत बदमाश थाना सविता बिहार क्षेत्र का रहने वाला था। ये बदमाश दिल्ली से वाहन चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक दो माह पूर्व धर्मेंद्र का शव मेरठ की सलावा झाल से बरामद हुआ था। पैसों के बंटवारे को लेकर खतौली के साथी ने धर्मेंद्र का कत्ल कर दिया था। पुलिस उसी दिन से हत्यारोपी बदमाश को तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी को पकडऩे के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed