{"_id":"6ad758e736492b08e800fcdc","slug":"pedestrian-injured-after-being-hit-by-a-motorcycle-case-registered-solan-news-c-176-1-ssml1044-182309-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। झिड़ीवाला बाजार में सोमवार शाम सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया, जबकि मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झिड़ीवाला निवासी हरि ओम पुत्र नारंगी लाल सोमवार शाम करीब सात बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरि ओम सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संवाद