{"_id":"6ad7aa7009a4ea40400a5113","slug":"threat-to-implicate-the-forest-ranger-in-a-case-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1191805-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: वन दरोगा को केस में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: वन दरोगा को केस में फंसाने की धमकी
Tue, 20 Oct 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। थाना बिछवां क्षेत्र में लकड़ी के अवैध कटान की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे वन दरोगा के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। एससीएसटी के केस में फंसाने की धमकी दी। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। भोगांव रेंज सुल्तानगंज सेक्शन पर तैनात और सुल्तानगंज बीट के प्रभारी वन दरोगा उपदेश कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को नियमित गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि क्षेत्र के कुछ अपराधी सरकारी व गैर-सरकारी पेड़ों का अवैध कटान कर पड़ोसी जनपद एटा में खपा रहे हैं। सूचना की सत्यता की जांच करने और अवैध कटान रोकने के लिए जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि बलराम निवासी दलीपपुर कैलई और दीपू निवासी करीमगंज जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। बलराम ने मोहनपुरा गांव में एक आम के पेड़ को अवैध रूप से काटकर कुरावली में बेच दिया था। दीपू ने नारायणपुर निवासी सतीश शाक्य के तिसौली स्थित खेत पर खड़े दो नीम के पेड़ों का अवैध कटान करवाकर लकड़ी एटा जनपद भिजवाई थी। अवैध कटान से रोका तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की, तो एससीएसटी के केस में फंसा देंगे।
विज्ञापन