{"_id":"5b53809b4f1c1b4b748b64fd","slug":"121532199067-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजलिसपुर में किशोरी की मौत फांसी से हुई थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजलिसपुर में किशोरी की मौत फांसी से हुई थी
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
मोरना। भोपा क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर में किशोरी की मौत फांसी लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व स्लाइड रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
शुक्रवार की सुबह एक दिन पहले से लापता 14 वर्षीय छात्रा का शव गांव की आबादी के पास जंगल में जामुन के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मृत किशोरी के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। छात्रा की मौत से ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, थाना प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार शाम को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीडियोग्राफी के बीच दो डाक्टरों की टीम ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में छात्रा की मौत फांसी लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजी गई थी। स्लाइड की रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।