फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने पलायन करने से रोका, गांव में तनाव व्याप्त

पुलिस ने पलायन करने से रोका, गांव में तनाव व्याप्त

Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पलायन करने से रोका, गांव में तनाव व्याप्त
पुलिस ने परिवार को पलायन करने से रोका
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव लखान में शुक्रवार को युवकों की गंगनहर में नहाते समय दूसरे समुदाय के युवक के साथ मारपीट से दोनों पक्षों के लोग आमने समाने आ गए थे। दोनों पक्षों में संघर्ष के बाद पथराव हुआ था। इस मामले को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया था।

रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि दूसरे समुदाय के जिन परिवारों से झगड़ा हुआ था। वे गांव से पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और पलायन करने की तैयारी में लगे परिवारों को समझाया। इसके बाद थाना प्रभारी सूबे सिंह झगड़ा करने वाले तीनों युवकों को थाने ले आई। पुलिस ने गांव के जिम्मेदार लोगों के बीच युवकों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस की मौजूदगी में तीनों युवकों मोगली पुत्र इसम सिंह, संदीप पुत्र उदय सिंह व विपिन पुत्र शीशपाल ने वाजिद के पिता मेहंदी से माफी मांगी तथा आगे से किसी भी तरह का झगड़ा न करने का वादा भी किया। गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों का फैसला करा दिया गया। फैसले के बाद थाने में दोनों पक्षों में दोबारा गरमागरमी हो गई। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में मारपीट की घटना को लेकर अभी भी तनाव के हालात बने हैं। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed