फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंटवारे को लेकर भाइयों में संघर्ष, दंपति घायल

बंटवारे को लेकर भाइयों में संघर्ष, दंपति घायल

Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बंटवारे को लेकर भाइयों में संघर्ष, दंपति घायल
बंटवारे को लेकर भाइयों में संघर्ष, दंपति घायल
विज्ञापन

तितावी। गांव अलीपुर कलां में दो भाइयों में घर के बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। एक भाई ने अपने चाचा के साथ मिलकर अपने भाई व अपनी भाभी को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि आदित्य, अभिषेक पुत्रगण अशोक दोनों सगे भाई हैं। शुक्रवार शाम के समय दोनों भाइयों में घर के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी में दोनों भाई में झगड़ा बढ़ गया। आदित्य की पत्नी मोनिका भी झगड़े में दोनों भाइयों में बीच बचाव कराने के लिए आ गई। अभिषेक ने अपने चाचा देवेंद्र पुत्र मेदपाल के साथ मिलकर अपने भाई आदित्य व भाभी मोनिका पर फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें आदित्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने मोनिका की तहरीर पर अभिषेक व देवेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed