फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने से लोगों में आक्रोश

भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने से लोगों में आक्रोश

Sat, 02 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने से लोगों में आक्रोश
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र अमित राठी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने से पार्टी और संतों में रोष है। पंचायत में साधु संतों ने भाजपा नेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर रोष जताया है। वक्ताओं ने गिरफ्तारी होने पर हरिद्वार जेल को भर देने की चेतावनी देते हुए मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

गांव शुक्रताल निवासी भाजपा नेता अमित राठी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले को लेकर शुक्रताल स्थित मां अन्नपूर्णा आश्रम में पंचायत हुई। पंचायत में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि उत्तराखंड व यूपी के बॉर्डर के गांव के युवक की निर्मम हत्या की गई है। मृतक के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अमित राठी गांव दल्लावाला पहुंचे थे, जहां हरिद्वार पुलिस द्वारा अमित राठी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा उल्टे उन पर झूठे आरोप लगाकर मुकदमा कायम कर दिया गया। भाजपा की सरकार में भाजपा नेता पर मुकदमा कायम होना निराशाजनक है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो संत समाज भाजपा का विरोध करने पर मजबूर हो जाएगा। उत्तराखंड सीमा पर जाम लगाकर हरिद्वार पुलिस व सरकार को कड़ा संदेश देगा। वहीं, भाजपा नेता हरीश राठी, स्वामी भजनानंद, रामपाल सिंह, बिजेंद्र आर्य, बिन्नू राठी, देवेंद्र चेयरमैन आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मामले को लेकर एक कमेटी बनाई जा रही है, जो हरिद्वार के डीएम से बात करेगी। मुकदमा वापस न लेने पर मंगलवार को उत्तराखंड की सीमा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन भाजपा नेता पंडित रामकुमार शर्मा ने किया। विनोद चेयरमैन, कृष्णानंद महाराज, मोनी महाराज, राजेंद्र महाराज, कोमलानंद महाराज, धर्मानंद महाराज, शीतलानंद महाराज, ओमकारानंद महाराज, संसार सिंह, वरुण कुमार मैनेजर, सतेंद्र कुमार, नीरज बालियान, शरद वत्स, सुक्रमपाल, मदन, राजीव, यशपाल प्रधान, संदीप अलीपुरा, अजय चेयरमैन, मैनपाल प्रधान, हरपाल महार, शुभम, आदेश, नीटू, रजत, ओमपाल सिंह चेयरमैन, रणवीर सिंह, जसमवीर सिंह, रविंद्र मोरना, सुमित, बंटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed