{"_id":"5b09adc04f1c1baf6e8b4c9e","slug":"121527360960-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के साथ कुकर्म, आरोपी अधेड़ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक के साथ कुकर्म, आरोपी अधेड़ गिरफ्तार
Updated Sun, 27 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ ने बालक के साथ कुकर्म किया
खतौली। अधेड़ ने कमरे में बंद करके बालक के साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बालक के दो दोस्तों को पहले अपनी कार के अंदर बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
क्षेत्र के एक गांव उमरपुर लिसौड़ा में शनिवार को नौ साल का बालक गांव के अपने दो दोस्तों के साथ घर के पास ही खेल रहा था। बालक कक्षा चार का छात्र है। गांव निवासी 55 साल के ग्रामीण ने तीनों बच्चों को लालच देकर अपने घेर में बुला लिया। ग्रामीण ने पहले दो बच्चों को अपनी कार के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद नौ साल के बालक को कमरे के अंदर ले गया। कमरे में अधेड़ ने बालक के साथ कुकर्म किया। आरोपी ने कुकर्म करने के बाद बालक को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने अपने परिजनों को बताया तो वह गोली मारकर उसकी हत्या कर देगा। बालक रोता हुआ अपने घर पर पहुंचा। बालक ने रोते हुए अपनी मां को घटनाक्रम बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित बालक के पिता को धमकाने लगे। इस पर पुलिस ने आरोपी के भाई व साले को हिरासत में ले लिया। पीड़ित बालक के पिता ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।