{"_id":"5af5e53d4f1c1bd6408b48d3","slug":"121526064445-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार हमला किया
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली के रामपुरी का जितेंद्र कुमार पुत्र प्रेमचंद चिनाई का मिस्त्री और ठेकेदार है। उसने सलेमपुर के एक ग्रामीण के मकान बनाने का ठेका लिया है। वह कई दिनों से मकान मालिक से मजदूरी के रुपये मांग रहा था। मकान मालिक गत दिवस उसे रुपये देने के बहाने रामपुर तिराहे के पास ले गया। आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमलावर उसे अचेत अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाजावाली निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसी सचिन उर्फ गुड्डू ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।