फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी से विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी

पत्नी से विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी

Sun, 11 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद में युवक ने खुद को गोली मारी
पुरकाजी। खादर क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से हुए विवाद में पति ने तमंचे से अपने आपको गोली मार ली, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम दादूपुर निवासी अमरदीप उर्फ सोनू का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह दोनों में कुछ कहासुनी हो गई। इस पर सोनू ने खुद को गोली मार ली। उसके गंभीर रूप से घायल हो जाने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उसे पुरकाजी अस्पताल लाए, जहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

युवक से नगदी लूटी
पुरकाजी। भोजाहेड़ी निवासी दीपक कुमार उत्तराखंड रुड़की में एक कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार की रात वह पुरकाजी बस से उतरने के बाद पैदल गांव जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उससे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाने आई महिला बेेहोश होकर गिरी
पुरकाजी। थाने पर अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी देेर बाद होश में आने पर परिजन महिला को अपने साथ ले गए। एक गांव महिला की पुत्री को युवक प्रेम प्रसंग के चलते बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसमें महिला ने थाने पर नामजद तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया था। रविवार को महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने युवती को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया। थाने के बाहर आकर अचानक महिला बेहोश होकर गिर गई। परिजनों द्वारा पानी पिलाने पर उसे होश आया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि युवक और युवती बालिग है और दोनों ने करीब पांच माह पूर्व निकाह कर लिया था। फिर भी पुलिस युवती को तलाश कर कोर्ट में बयान कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की गुहार
पुरकाजी। किसान सेवा सहकारी समिति के वाइस चेयरमैन की पत्नी ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों से अपने परिवार को जान का खतरा जताकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सलेमपुर निवासी अनीता पत्नी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार शनिवार की रात घर में सोया हुआ था। करीब दस बजे गांव के ही दो लोग अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर आए और दरवाजा खोलने को कहा। ना खोलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और गालीगलौज करते हुए तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed