फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा है, जबकि उनका एक साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा, चाकू के साथ चोरी की बाइक बरामद की गई है। बदमाशों पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का केस दर्ज है। एक बदमाश हरिद्वार जनपद का है। पुलिस सभी बदमाशों का रिकार्ड छान रही है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि मीनाक्षी चौक की तरफ एक बाइक पर तीन युवक घूम रहे हैं। यह लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। तत्काल पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने फायरिंग प्रारंभ कर दी। बदमाश फायरिंग करते हुए सुजडू चुंगी तक पहुंच गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी फायरिंग कर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम हिमांशु पुत्र ओमप्रकाश निवासी भगवानपुर, रुड़की (हरिद्वार)तथा मोहम्मद हसीन पुत्र सलीम अहमद निवासी जहांगीर पट्टी गांव सुजडू बताया है। फरार साथी का नाम भूरा पुत्र मुनफेद निवासी गांव नरा-जदौडा थाना मंसूरपुर बताया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों बदमाशों को जेल भेजा गया है। फरार बदमाश भूरा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। इनके रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed