{"_id":"5a43ee944f1c1bcf6d8b6845","slug":"121514401428-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगा कर दो दुकान खंगाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगा कर दो दुकान खंगाली
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकब लगाकर दो दुकानें खंगाली
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह के पास मंगलवार की रात को बदमाशों ने मोबाइल की दो दुकानों में सेंध लगा कर करीब 60 हजार का सामान चोरी कर लिया। दोनों दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर में ईदगाह के पास स्थित दुकानों में बाग जानकीदास निवासी फिरोज और दक्षिणी खालापार निवासी जावेद की मोबाइल की दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने दोनों दुकानों में पीछे की सेंध लगाकर चोरी की। चोरों ने दुकानों से नगदी के अलावा अनेक मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। चोरों ने अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया, मगर इस दौरान चौकीदार के आने पर चोर वहां से फरार हो गए। चोर यहां से रेहड़ी चालकों के फल और कट्टे भी ले गए। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकानों पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर चोरी हुई, उससे चंद कदमों की दूूरी पर ही पुलिस चौकी है, बाजवूद चोरों ने दुकानों में चोरी कर ली।