फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आत्मदाह करने को एसएसपी दफ्तर पहुंचा छात्र

आत्मदाह करने को एसएसपी दफ्तर पहुंचा छात्र

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह करने को एसएसपी दफ्तर पहुंचा छात्र
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। शिक्षक को दिए लैपटॉप के दो साल बाद भी नहीं मिलने से आहत कक्षा सात के छात्र ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर आत्महत्या की कोशिश की। एसपी देहात ने किसी तरह उसे समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा निवासी कक्षा सात में पढ़ने वाला छात्र शनिवार दोपहर को हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा और आत्मदाह की कोशिश की। उसे ऐसा करता देख कर पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा और एसपी देहात अजय सहदेव के समक्ष पेश किया। छात्र ने एसपी को बताया कि गांव के ही शिक्षक मोहन को उसने करीब दो साल पहले अपना लैपटॉप ठीक कराने को दिया था, मगर अब तक शिक्षक ने उसका लैपटॉप नहीं लौटाया। जिससे परेशान होकर उसने शुक्रवार को एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर सिखेड़ा पुलिस ने शिक्षक से इस संबंध में जानकारी ली तो शिक्षक ने उसे दूसरा लैपटॉप दे दिया, जो उसका नहीं है। अब शिक्षक उसका लैपटॉप नहीं लौटा रहा है। उल्टे उसे परेशान कर रहा है। छात्र की पूरी बात सुन कर एसपी देहात ने सिखेड़ा पुलिस को बुला कर छात्र को उसके हवाले कर दिया। सिखेड़ा एसओ मनोज बालियान ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों के बुला कर उनके बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed