{"_id":"594c1c904f1c1b433e8b46b7","slug":"121498160272-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में खाते से 24 हजार रुपये निकाले जाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में खाते से 24 हजार रुपये निकाले जाने पर हंगामा
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जालसाजी कर ग्राहक के खाते से 24 हजार निकाले
खतौली। एसबीआई बैंक की शाखा में एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से ग्राहक के खाते से 24 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। ग्राहक और उसके समर्थन में कई लोगों ने कर्मचारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बैंक में हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारी ने पीड़ित ग्राहक को अपने पास से पैसा लौटाकर उसके गुस्से को शांत किया।
मोहल्ला काजियान निवासी राशिद और उसकी पत्नी मुसर्रत का संयुक्त खाता जीटी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। राशिद ने बताया कि उसने 16 जून को खाते में 36 हजार रुपये जमा किए थे। बैंक रिकार्ड के मुताबिक 19 जून को किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी से राशिद के खाते से 24 हजार रुपये की नगदी निकाल ली थी। बृहस्पतिवार को भी वह आरोपी व्यक्ति बैंक में धोखाधड़ी से पैसे निकालने के लिए आया था। उसने पैसे निकालने को 25 हजार रुपये का बाउचर भरकर कर्मचारी को दिया था। कर्मचारी को उस व्यक्ति पर शक हुआ। कर्मचारी उससे पूछताछ करने लगा तो वह बैंक से भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान राशिद अपनी पासबुक लेकर बैंक में एंट्री कराने पहुंचा। एंट्री कराने पर पता चला कि उसके खाते से 24 हजार रुपये की नगदी निकाली जा चुकी है। इसको लेकर उसने अपने मोहल्ले के लोगों को फोन करके बुला लिया। राशिद व मोहल्ले के लोगों ने कर्मचारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बैंक में हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारी ने अपने पास से राशिद को 24 हजार रुपये की नगदी लौटा दी, इसके बाद ही बैंक में हंगामा शांत हो सका। बैंक कर्मचारी अब आरोपी व्यक्ति को पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं। इस दौरान बैंक में पैसों के लेनदेन का कार्य भी बंद रहा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुंदरलाल मित्तल का कहना है कि यह कर्मचारी की लापरवाही से हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पैसे निकालने वाले आरोपी की पहचान कराई जाएगी।