{"_id":"5cd31b7fbdec22076649500a","slug":"11557339007-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला, महिला को उठाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर हमला, महिला को उठाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को अगवा करने की कोशिश
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हमलावरों ने घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी पत्नी को अगवा करने की कोशिश की। वारदात का विरोध करने पर आरोपी घर से नकदी-जेवरात लूटकर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसकी विवाहित बेटी अपने पति के साथ मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर रहती है। पीड़ित का आरोप है कि सुजड़ू निवासी फरीद, आबिद व इकबाल उसकी बेटी पर काफी समय से बदनीयती रखते हैं। परिजनों के विरोध करने पर हमलावर घर से 27 हजार की नकदी, दो तोले सोना व आधा किलो चांदी के जेवरात लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।