फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशीले पदार्थ के तस्कर की गिरफ्तारी पर बखेड़ा

नशीले पदार्थ के तस्कर की गिरफ्तारी पर बखेड़ा

Sat, 08 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के तस्कर की गिरफ्तारी पर बखेड़ा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव योगेंद्रनगर निवासी युवक को चरस के साथ गिरफ्तार करने को लेकर शुक्रवार को थाने पर जमकर हंगामा हुआ। युवक के परिवार की महिलाओं ने उसे बेकसूर बताते हुए पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव योगेंद्रनगर निवासी बल्ली उर्फ बलजीत बंगाली को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 200 ग्राम चरस के साथ भोकरहेड़ी खादर क्षेत्र में सोनाली नदी के पास से गिरफ्तार किया था। शुकतीर्थ चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि बल्ली पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है और अब उसे गश्त के दौरान चरस के साथ पकड़ा गया। बृहस्पतिवार देर रात ही बल्ली बंगाली के परिवार की महिलाओं समेत दर्जनों लोग थाने पहुंचे थे, जिन्हें थाना प्रभारी बीपी सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बल्ली बंगाली का चालान कर दिया, जिसकी जानकारी होने पर उसके परिवार की महिलाएं थाने जा पहुंचीं और उसे बेकसूर बताते हुए हंगामा करने लगीं। जैसे ही पुलिस उसे जेल ले जाने लगी, उन्होंने झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए उसे पुलिसकर्मियों से छुड़ाने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मी उसे जेल ले गए, जिसके बाद भी महिलाएं थाने पर ही डटे रहकर अनर्गल आरोप लगाती रहीं। घंटों बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बामुश्किल समझाबुझाकर थाने से लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed