फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रामपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, बदसलूकी

रामपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, बदसलूकी

Tue, 09 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, बदसलूकी
रामपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, बदसलूकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में कॉलेज से घर लौट रही दो छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील फब्तियां कसीं। विरोध करने पर आरोपी बदसलूकी करते हुए फरार हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी पीड़ित परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पोती विगत चार अक्तूबर को सहेली के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी। आरोप है कि रामपुरी में ही पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने पहले तो उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील फब्तियां कसीं। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने बाइक रोककर उनके साथ बदसलूकी की और धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार में टक्कर मारी, विरोध पर मारपीट
मुजफ्फरनगर। फरीदाबाद के कल्याण चौक निवासी राहुल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह गत रात्रि कार से रुड़की रोड होते हुए जा रहा था। आरोप है कि पीछे से एक कार सवार ने उसकी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहुल ने आरोपी कार चालक का विरोध किया तो उसने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed