{"_id":"5b941691867a557f5742d197","slug":"11536431761-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश पकड़े
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में डकैती की साजिश रचते पांच बदमाश पकड़े
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस ने मुठभेड़ में बेगराजपुर रोड पर फैक्ट्री में डकैती डालने की साजिश रचते पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचे, चाकू सहित कारतूस भी बरामद किए हैं।
थाना मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि बस अड्डे से गांव बेगराजपुर की ओर जाने वाली सड़क पर गांव लाल कोठी के पास कुछ बदमाश फैक्ट्री में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों बदमाशों की घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम लाल बहादुर पुत्र मनफूल निवासी सिंघा गोयली, जनपद बिजनौर, मनोज पुत्र मुरारीलाल थाना सदर, जनपद आगरा, राकेश पुत्र हरकेश निवासी अलीपुरा, जनपद अमरोहा, राजू पुत्र हुकम सिंह निवासी नवाब का हाता, जनपद बिजनौर, इकबाल पुत्र वेदाम निवासी गांव गोयली, जनपद बिजनौर बताया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, दो चाकू, पांच कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए बदमाश मुजफ्फरनगर, खतौली, जानसठ, रोहाना, चरथावल तथा अन्य जनपदों में बसों और ट्रेनों में जेब काटने तथा अटैची चोरी करना जैसे अपराधों को अंजाम देते थे। अन्य जनपदों से इन बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।