फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गार्ड ने लूट का झूठा ड्रामा रचा था, घटना का खुलासा

गार्ड ने लूट का झूठा ड्रामा रचा था, घटना का खुलासा

Sat, 04 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गार्ड ने लूट का झूठा ड्रामा रचा था, घटना का खुलासा
जानसठ। गांव अहरोड़ा के गार्ड ने पत्नी और पिता को सैलरी के पैसे नहीं देने के लिए लूट का ड्रामा रचा था।
विज्ञापन

गांव अहरोड़ा निवासी रिंकू पुत्र कटार सिंह मेरठ में प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार शाम को मेरठ से सैलरी के 15 हजार रुपये लेकर गांव जा रहा था। गार्ड पर उसकी पत्नी व उसके माता पिता सैलरी के पैसे देने के लिए अलग अलग दबाव बना रहे थे। परिजनों से परेशान होकर गार्ड ने पैसे नहीं देने के लिए अपने आप चाकू मारकर फर्जी लूट का ड्रामा करते हुए थाने में तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा 15 हजार रुपये लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने गार्ड से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने घटना की सच्चाई उजागर कर दी। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा द्वारा झूठी लूट की घटना लिखवाने पर गार्ड के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजने के लिए तैयार हो गए। गार्ड ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की क्षमा मांगी। इंस्पेक्टर ने गार्ड को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed