{"_id":"5b5775214f1c1b45748b6dda","slug":"11532458273-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिमलाना रोड पर दुकान में गोकशी, छह दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिमलाना रोड पर दुकान में गोकशी, छह दबोचे
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिमलाना रोड पर दुकान में गोकशी, छह दबोचे
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर मीट शॉप में गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो क्विंटल मांस, कटान के उपकरण व पशु अवशेष बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के सूचना के आधार पर मिमलाना रोड स्थित एक मीट शॉप पर छापेमारी की। एसआई राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि दुकान में छह लोग गोवंश कटान करते मिले, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दुकान से छह क्विंटल मांस, कटान के उपकरण और पशु अवशेष बरामद हुए। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मौके पर गोकशी करते पकड़े गए मिमलाना रोड निवासी सगे भाइयों नाजिम, शुएब, तहसील के साथ ही मनव्वर, खालापार निवासी राशिद व हरसौली निवासी परवेज के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
झांसा देकर 9.50 लाख हड़पे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवसी शशि बंसल ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बेटा अमित बंसल काफी सीधा है। पीड़िता के अनुसार, नई मंडी निवासी शेयर ब्रोकर ने अमित को चंद दिनों में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उससे पहले 5.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद दूसरी बार में बैंक के ज्वाइंट अकाउंट से निकलवाकर चार लाख रुपये फिर हड़प लिए। जब शशि को इसका पता चला तो उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे, जिस पर उन्होंने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अपने रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है।