{"_id":"5b5621f04f1c1bb35d8b4f87","slug":"11532371440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरा में दुकानों से नगदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरा में दुकानों से नगदी समेत हजारों की चोरी
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी चोरी
मंसूरपुर। गांव नरा में रविवार की रात में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर उसमें से नगदी समेत हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया गया। चोरी की घटना पता सोमवार की सुबह चला। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा में रेलवे रोड पर चोरों ने सुधाकर पुत्र रणवीर के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर उसके अंदर से गल्ले में रखी सात हजार रुपये की नगदी समेत इंवर्टर, बैट्री चोरी कर लिए। मेडिकल स्टोर से कुछ दूरी पर हसीन की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से इंवर्टर, बैट्री समेत हजारों रुपये कीमत का बिजली का सामान चोरी कर लिया। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व रेलवे रोड पर ही रात के समय चोरों ने कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से कीमती कपड़े चोरी कर लिए थे। सोमवार की सुबह दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।