फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संग्रह अमीन को दी हत्या की धमकी

संग्रह अमीन को दी हत्या की धमकी

Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
संग्रह अमीन को दी हत्या की धमकी
भोपा। गांव रहकड़ा हलका के राजस्व संग्रह अमीन ने शनिवार को साथियों के साथ थाने में तहरीर देकर बताया कि वह विगत 18 जुलाई को गांव बरूकी में सात लाख के बकाये की सरकारी वसूली करने नायब तहसीलदार के साथ गया था। बकायेदार अपने घर पर नहीं मिला, जिस पर वे उसके परिजनों से कहकर लौट आए। आरोप है कि उक्त बकायेदार द्वारा संग्रह अमीन को तीन दिन से लगातार कॉल कर दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने उक्त बकायेदार से जान-माल के खतरे की भी आशंका जताई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर में सचिन की तलाश जारी
भोपा। गांव मलपुरा निवासी सचिन ने शुक्रवार को गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। युवक द्वारा पुल पर छोड़ी गई बाइक व आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई थी, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। शनिवार को सुबह से ही गोताखोरों ने गंगनहर में सचिन के शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में शव की तलाश के लिए मलपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को इंस्पेक्टर बीपी सिंह से पीएसी गोताखोरों की टीम बुलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बाइक फिसलने से तीन युवक घायल
भोपा। गांव गादला निवासी अमित अपने दो साथियों के साथ बाइक पर गंगनहर पटरी से होते हुए कहीं जा रहा था। जौली के पास सामने से आती गाड़ी को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 की पीसीआर ने तीनों घायलों को अपनी ही गाड़ी से पीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed