{"_id":"5b50e40a4f1c1b42748b5c36","slug":"11532027914-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से सोने के कंगन ले उड़ा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से सोने के कंगन ले उड़ा युवक
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ को झांसा देकर सोने का कंगन ले उड़ा युवक
मुजफ्फरनगर। सराफा बाजार में युवक सराफ से सोने के कंगन ले उड़ा। आरोपी ने पहले सराफ से कुछ सामान खरीदा और फिर सोने के कंगन भी खरीदने की बात कहते हुए उन्हें दुकान के बाहर खड़ी पत्नी को दिखाने के बहाने ले उड़ा। पीड़ित सराफ ने अज्ञात मेंतहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचदरा निवासी अरुण गोयल की सराफा बाजार में सराफ की दुकान है। पीड़ित सराफ ने तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान पर एक युवक पहुंचा और उसने कुछ सामान लेने के बाद उसका भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने सोने के कंगन खरीदने की इच्छा जताई, जिस पर उसे कई सोने के कंगन दिखा दिए गए। कुछ सेट देखने के बाद उसने एक डिजाइन पसंद किया और सराफ से बात कर अपनी पत्नी के दुकान के बाहर खड़े होने की बात कहकर उसे कंगन दिखाने की बात कही। युवक द्वारा पहले भी खरीदारी कर लिए जाने के चलते सराफ को उस पर शक नहीं हुआ, जिसके बद युवक उससे सोने के कंगन लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया। युवक के काफी देर तक नहीं लौटने पर पीड़ित सराफ के होश उड़ गए। आनन-फानन में पूरे क्षेत्र में आरोपी की तलाश की गई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। थक-हारकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।