{"_id":"5b4506a74f1c1bc6248b5a77","slug":"11531250343-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुगाना/बुढ़ाना। करौदा महाजन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के घरवालों ने जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सावटू निवासी जगपाल ने अपनी बेटी छोटी की शादी एक साल पहले फुगाना थाने के गांव करौदा महाजन निवासी रमेश के बेटे अनुज के साथ की थी। छोटी अपनी ससुराल में आई हुई थी। सोमवार रात छोटी के कपड़ों में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसको ससुराल वाले मेरठ चिकित्सालय में ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। छोटी की ससुराल वाले उसे मृत अवस्था में वापस अपने गांव करौदा महाजन ले आए। घटना की सूचना मिलते ही छोटी का पिता जगपाल अपने परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा। छोटी के मायके वालों ने उसके पति व अन्य ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही फुुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के कहने पर मृतका छोटी के मायके वाले फुगाना थाने पहुंच गए। छोटी के पिता जगपाल ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।