{"_id":"5b33dc7e4f1c1bf86e8ba4af","slug":"11530125438-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में गए बालक के साथ कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंडारे में गए बालक के साथ कुकर्म
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ कुकर्म के मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की, मगर वह हाथ नहीं लग सका।
थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव की घटना है। 12 वर्षीय बालक अपने कुछ साथियों के साथ गांव में ही भंडारे में गया था। गांव का ही एक किशोर उसे बहला फुसला कर पास के खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालक ने घर पहुंचने के बाद अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने डायल 100 पर जानकारी दी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी देख भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी घर से फरार हो गया। थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया सूचना मिली है। पीड़ित अभी तक थाने नहीं पहुंचा। आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
महिला से जेवरात लूटे
भोपा। गादला निवासी वृद्ध तालिब ने अपने ही पड़ोस की महिला सहित चार लोगों पर आरोप लगाया कि उसकी शादीशुदा बेटी फरमाना बीमार है। उसका पति काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। 25 जून की सुबह नौ बजे वह घर पर अकेली थी। वह भी कार्य के लिए घर से बाहर था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी उसके घर में घुस आये। उसकी बेटी ने जब घर में आने का कारण पूछा तो उससे मारपीट के साथ तमंचा दिखाते हुए शांत बैठे रहने को कहा। वृद्ध ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर में रखे 64 हजार रुपये और जेवरात भी ले गये। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक दंपति पर हमला
भोपा। एक ग्रामीण ने स्कूल प्रबंधक व उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का भोपा सीएचसी पर उपचार कराया गया। मुजफ्फरनगर निवासी महिला का आरोप है कि उसने अपने पति हरेंद्र कुमार के साथ रहमतपुर गांव में जीएस पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल चला रखा है। बुदवार को वह अपने पति सहित स्कूल की ऑफिस में मौजूद थी। तभी गांव का एक व्यक्ति आया और अपनी बेटी की पढ़ाई के विषय में बात करने लगा। गाली गलौच के साथ ही उसने कोई वस्तु उठाकर पति हरेंद्र के सर में मार दी, जिससे सर फट गया। जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया, तो उसको भी थप्पड़ मार दिया। आरोपी के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी गयी है, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।