फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   510 लीटर अवैध डीजल समेत हिरासत में पिता-पुत्र

510 लीटर अवैध डीजल समेत हिरासत में पिता-पुत्र

Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
510 लीटर अवैध डीजल समेत हिरासत में पिता-पुत्र
चरथावल। आपूर्ति विभाग की टीम ने कस्बे में छापा मारकर अवैध डीजल की बिक्री करने के आरोप में पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके से बिना लाइसेंस का 510 लीटर डीजल और बेचने के उपकरण बरामद किए है। आपूर्ति निरीक्षक आरोपियों के खिलाफ जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई में जुटे है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पुलिस को लेकर कस्बे में महादेव मंदिर के सामने एक दुकान पर छापा मारा। मौके से गांव बहेड़ी निवासी पिता-पुत्र अवैध डीजल बिक्री करते हुए पाए गए। निरीक्षक ने उनसे डीजल बेचने का लाइसेंस मांगा, तो दोनों बंगले झांकने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद 510 अवैध डीजल को कब्जे में लिया गया। साथ ही मौके से मापने के उपकरण, खाली ड्रम और अन्य सामान बरामद कर थाने में फर्द बनाकर सौंप दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और एचएसडी बिक्री आदेश 2005 की अवहेलना करने के आरोप में तहरीर तैयार कर दी। देर शाम तक जिला मुख्यालय पहुंचकर आपूर्ति निरीक्षक आरोपियों के खिलाफ डीएम से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति लेने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि बहेड़ी के प्रदीप और उनके पुत्र विकास को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed