फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पोस्को एक्ट के  तहत रिपोर्ट दर्ज
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
विज्ञापन

पुरकाजी। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम निवासी ग्रामीण ने थाने पर तहरीर देकर एक युवक पर अपनी पुत्री का हाथ पकड़कर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी उत्तराखंड के कस्बा बहादराबाद निवासी मोनू कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 354 एवं पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
लूट के आरोपी को चोरी में जेल भेजा
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी निवासी दीपक कुमार 10 मार्च की रात पुरकाजी से पैदल अपने गांव जा रहा था। रास्ते में मिले छह बदमाशों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और दो हजार की नगदी लूट ली थी, जिसमें पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने लूट की घटना को रफा-दफा कर पीड़ित से मंगलवार को दूसरी तहरीर लेकर कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी तौसीफ उर्फ गुब्बारा को दीपक की जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार कर 700 रुपये की नगदी बरामद दर्शाकर उसे चोरी की धारा में जेल भेजा है।
विज्ञापन

विद्यालय का निरीक्षण किया
पुरकाजी। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा द्वारा पुरकाजी ब्लॉक के बेसिक विद्यालयों के शिक्षा के स्तर, छात्र उपस्थिति एवं मिड डे मील आदि को जांचने के लिए चलाए जा रहे उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत गठित समिति के सदस्यों ने मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल तुगलकपुर पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था, मिड डे मील, अभिलेखों के रखरखाव एवं विद्यालय की साफ-सफाई आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में चल रहे विज्ञान एवं क्राफ्ट मेले में बच्चों द्वारा बनाए गए चार्ट मॉडल्स, मिट्टी के मॉडल्स आदि के बारे में भी बच्चों से जानकारी कर बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की गई। इस दौरान स्कूल अध्यापक मैराज खालिद रिजवी, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed