{"_id":"5aa41cb14f1c1b3a058b47ce","slug":"11520704689-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारीपुर में मर्डर की सूचना पर पुलिस दौड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहारीपुर में मर्डर की सूचना पर पुलिस दौड़ी
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई होगी
खतौली। शनिवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर फोन करके गांव बिहारीपुर में श्मशान घाट के पास युवती की हत्या करने की झूठी सूचना दी। लखनऊ से थाने में पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। युवती की हत्या को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस गांव में दौड़ी और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ करने पर हत्या की सूचना झूठी निकली। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ निकला। पुलिस का कहना है कि हत्या की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।