{"_id":"5a7615da4f1c1b1d368b8647","slug":"11517688282-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी छात्रों ने महिला आरक्षी से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी छात्रों ने महिला आरक्षी से की अभद्रता
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जीआईसी मैदान में बैठकर शराब पी रहे चार छात्रों ने एंटी रोमियो स्क्वाड में शामिल महिला आरक्षी के साथ अभद्रता की। पुलिस ने चारों को पकड़कर जिला अस्पताल में जब उनकी डॉक्टरी करानी चाही, तो उन्होंने वहां हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं इमरजेंसी के शीशों पर प्रहार कर तोड़फोड़ की। सिविल लाइन पुलिस चारों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
शनिवार दुपहर को महावीर चौक के पास स्थित जीआईसी के मैदान में काफी युवक और छात्र मौजूद थे। इसी दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम वहां पहुंच गई। टीम को देखकर मैदान में मौजूद युवक भाग खड़े हुए, मगर चार युवक वहीं पर मौजूद रहे, जो शराब पीए हुए थे तथा किसी कॉलेज के छात्र थे। टीम ने जब उन्हें यहां से खदेड़ने का प्रयास किया तो युवकों ने टीम में शामिल एक महिला आरक्षी के साथ अभद्रता कर दी। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर आ गई और चारों युवकों को पकड़कर उन्हें डॉक्टरी कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जिसका युवकों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं युवकों ने यहां पर तोड़फोड़ करते हुए कुर्सी उठाकर फेंकनी शुरू कर दी, जिससे इमरजेंसी के दरवाजे के शीशे भी टूट गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद चारों युवकों की डॉक्टरी कराई गई। आरोपी युवकों के नाम मंसूरपुर के विशाल राणा, पुरबालियान के अन्नू, मोनिस, अनस बताए गए हैं, जिसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।