{"_id":"5a1c51ea4f1c1b0d698be80c","slug":"11511805418-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर से युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर से युवती का अपहरण
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
घर से युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव पीनना में बहन के घर रह रही युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती की मां ने शहर कोतवाली पर नामजद तहरीर देते हुए बेटी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
थाना के गांव योेगेंद्रनगर की महिला ने बताया कि उसकी बेटी पीनना में बहन के घर पर रह रही थी। आरोप है कि योगेंद्रनगर निवासी एक युवक ने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर 24 नवंबर को पीनना से उसकी बेटी का अपहरण लिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी पुत्री की बरामदगी की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवली के गांव सुजडू में ससुराल वालों ने मायके आई विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़िता की बहन ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करा है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराते हुए सुजडू की महिला ने बताया कि उसकी बहन की ससुराल गांव के ही मोहल्ला कुंगर पट्टी में है। आरोप है कि विवाहिता का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है, जिसके चलते विवाहिता अपने मायके में आकर रह रही है। आरोप है कि विवाहिता का देवर अपने अन्य परिजनों के साथ उसके घर पर आया और उससे व उसकी बहन से मारपीट की। चीख-पुकार पर आए आस पड़ोस के लोगों ने उनकी जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैंकों के पास कराई चेकिंग
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने बैंकों के आसपास और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों के चालान किए और कई वाहनों को सीज किया। सोमवार को बाजार और बैंक खुले तो पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर बैंकों के आसपास और बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली। इसके अलावा पुलिस ने नगर के चौराहों पर भी वाहन चेकिंग की।